Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी प्राचार्यों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए

मंडला 27 दिसंबर 2024

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि कक्षा 10वी एवं 12वी की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी 2025 से संचालित है जो बहुत ही नजदीक है। सभी प्राचार्य केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु अध्यापन कार्य करावें। अधिकांश प्राचार्य विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधोहस्ताक्षरकर्ता के अनुमति के बिना शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है, जो नियम विरूद्ध है। उक्त संबंध में सभी प्राचार्यों एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि जिले के कोई भी संस्था से विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु किसी भी स्थिति में नहीं ले जायें। यदि अनुमति के बिना भ्रमण कराया जाता है तो संबंधित संस्था प्रमुख के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जावेगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित प्राचार्य की होगी।

Related posts

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित

Reva India News

कलेक्टर ने की वीरांगना आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता

Reva India News

कलेक्टर ने की चैक देकर मीना की आर्थिक सहायता

Reva India News

Leave a Comment