Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*अब खुद के मकान में रहेगी सुमरती परते मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से संवाद*

मण्डला 28 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत कटरा में रहने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सुमरती परते से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। श्री चौहान ने सुमरती परते को आवास स्वीकृति के लिए बधाई देते हुए योजना के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुमरती परते से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि जारी किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया। सुमरती बाई ने बताया कि पति से तलाक होने के बाद वह अपने बच्चों सहित मायके में भाई के पास रह रही थी। कच्चा मकान होने के कारण रहने में परेशानी हो रही थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने से उसकी यह परेशानी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। उसका मकान बनाने का सपना पूरा होगा और वह अपने बच्चों के साथ खुद के मकान में रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास के लिए प्राप्त होने वाले राशि के संबंध में पूछे जाने पर सुकरती परते ने बताया कि योजना के तहत स्वीकृत राशि उसे 4 किस्तों में प्रदान होगी। आवास हेतु 1 लाख 30 हजार रूपए मिलेंगे। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने सुमरती परते से उनके परिवार के सदस्यों तथा उनके बच्चों की पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू करके प्रत्येक आवासहीन परिवारों का मकान बनवाने का अपूर्व कार्य किया है। इस योजना ने देश के लाखों लोगों का खुद के मकान का सपना साकार किया है। उन्होंने अपने संबोधन में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत शैलेष मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड द्वारा सुमरती सहित अन्य हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृती पत्र प्रदान किए गए।

 

कोविड संक्रमण से बचने मॉस्क, दूरी एवं वैक्सीनेशन जरूरी

 

ग्राम पंचायत कटरा में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि देश में कोरोना के बढ़ते प्रकरण चिंता का विषय है। कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए गाईडलाईन का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मॉस्क लगाएं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। उपाध्यक्ष जिला पंचायत ने ग्रामीणजनों से आव्हान किया कि जिन्होंने अब तक वैक्सीनेशन नहीं कराया है वे तत्काल अपना टीकाकरण कराएं। साथ ही जो लोग पात्र हैं वे बूस्टर डोज लगवाकर स्वयं को सुरक्षित करें।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Reva India News

सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें – सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने की सीवरेज कार्य की प्रगति की समीक्षा  

Reva India News

21 मई को मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस

Reva India News

Leave a Comment