Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जबलपुर रोड की समस्याओं को लेकर निवास विधायक डॉ अशोक मसकोले ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

प्रति,

 

कलेक्टर,

 

जिला-मण्डला

 

विषय:

 

मण्डला से जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम कुड़ामेली में सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा क्षमता से अधिक 335 होल लगाकर ब्लास्टिंग करने एवं रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जाँच कराये जाने बावत् ।

 

उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि मण्डला सेजबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ग्राम कुडामेली में सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा दिनांक 27/01/2022 को क्षमता से अधिक 335 हॉल लगाकर कर ब्लास्टिंग की गई। इस दौरान सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा रहवासी क्षेत्रों में किसी भी तरह के सुरक्षा की कोई व्यवस्था की गई और न ही ग्राम पंचायत को इसकी सूचना दी गई। उक्त ब्लास्टिंग से लगभग 200 मीटर तक के मकान प्रभावित हुए हैं एवं लगभग 20 मकान क्षतिग्रत हुए हैं। साथ ही रोड के किनारे पहाड़ों को सीधे सीधे काटा गया है जो बारिस बारिस के दिनों में कई जगहों पर खिसकती है जिससे अप्रिय घटनाऐ होने की संभावनाएं बनी रहती है तथा यात्रियों को घण्टों जाम का सामना करना पड़ता है। मण्डला से जबलपुर तक सम्पूर्ण रोड पर जर्क है एवं जगह-जगह गड्ढे हो चुके है।

 

रोड निर्माण कार्य में विलम्ब होने से सड़क दुर्घटना में सैकड़ों लोगों की जान चली गई तथा जनधन की हाति बड़े पैमाने पर हुई है। रोड निर्माण कार्य में इतनी देरी होने के बाद भी जिमार्ण काय धीमी गति से होना एवं मानक स्टैण्डर्ड अनुसार न होना रोड की गुणवत्ता में अधिकारियों एवं निर्माण कम्पनी पर संदेह उत्पन्न करता है। अतः उक्त ब्लास्टिंग एवं रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जाँच कराने एवं प्रभावित मकान मालिकों को नुक्सानी के आधार पर मुआवजा प्रदान कराने का कष्ट करें तथा इस संबंध में की गई कार्यवाही से मुझे अवगत

 

करावें।

 

(डॉ. अशोक मर्सकोले)

 

विधायक निवास

 

प्रतिलिपिः

 

माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु सादर प्रेषित

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का आज मंडला आगमन

Reva India News

ग्राम चंदगांव में आयोजित हुआ जनसेवा शिविर

Reva India News

कलेक्टर ने कन्या आश्रम घुघरी की बालिकाओं से बंधवाई राखियाँ

Reva India News

Leave a Comment