Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित

मंडला 4 फरवरी 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है जिसके तहत संस्थाओं में पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गए हैं। पंजीयन केन्द्रों में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मंडला, मानादेई, मानेगांव, चिरईडोंगरी माल, नारायणगंज, निवास, नैनपुर, जामगांव, चीचगांव, पिंडरई, खिरखिरी, बम्हनी, ककैया, डिठौरी, चिरईडोंगरी, टाटरी, मोहगांव माल, विपणन सहकारी समिति मर्या. बड़ी खैरी मंडला, जहरमऊ, नैनपुर, बिछिया मंडी, बिछिया रैयत, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बकौरी, पौंड़ी माल, मुनू, मलारा, अंजनिया, घुघरी, घुटास, बीजाडांडी, रामनगर-1, खलौड़ी, हिरदेनगर, घुघरा, महाकौशल विपणन एवं सहकारी संस्था मर्यादित बबलिया, लोक सेवा केन्द्र मंडला, मोहगांव, घुघरी, बिछिया, मवई, नैनपुर, निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, कॉमन सर्विस सेंटर बड़ीखैरी, अंजनिया, ककैया एवं हिरदेनगर शामिल है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि 49 केन्द्रों से 5 फरवरी 2022 से रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं के समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए पंजीयन कार्य प्रारंभ किया जायेगा। कृषक 5 फरवरी को कार्यालयीन समय सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक इन केन्द्रों पर जाकर समग्र सदस्य आई.डी., आधार नम्बर, आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज के साथ, भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। शेष पंजीयन से संबंधित जानकारी पंजीयन केन्द्र में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

सभी 16 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्ण

Reva India News

आजीविका मिशन के तहत् मंडला में आयोजित हुआ रोजगार कैम्प

Reva India News

सांदीपनि विद्यालय में गरिमामय गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा: मेधावी विधार्थियों और शिक्षकों का सम्मान शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी: प्रभारी मंत्री जायसवाल ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र सांदीपनि विद्यालय में नृत्य प्रस्तुति पर मंत्रियों ने 11-11 हजार का पुरस्कार किया घोषित

Reva India News

Leave a Comment