Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रत्येक मतदान केंद्र पर 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे

मंडला, 8 अक्टूबर 2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव झा द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग में निर्देशित किया गया कि समस्त जिलों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। इन कैंपों के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं तथा मतदाता सूची में नाम जुड़ने से छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

निर्देशों के तहत जिले में प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। निर्देशों के तहत पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कराने तथा संबंधित ऐप के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया। नवीन मतदाता पंजीयन के लिए विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिले में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष कैंपों के आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related posts

1 दिसम्बर से 16वीं म.प्र. विधानसभा सत्र प्रारंभ जिला अधिकारी बगैर कलेक्टर की अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे

Reva India News

घुघरी एवं मंडला क्षेत्र से 19 हजार 800 रूपए का अवैध शराब जप्त

Reva India News

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर राजधानी भोपाल में जुटेंगे देश के शीर्ष शैक्षिक प्रबंधन अधिकारी

Reva India News

Leave a Comment