Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर भ्रमण के दौरान कचरा निपटान के संबंध में निर्देश

मंडला 5 फरवरी 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला पुष्पेन्द्र अहाके एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी आर.के. कुर्वेती के द्वारा नगर भ्रमण के दौरान शहर के मुख्य मार्ग, रपटा घाट, संगम घाट, राज्य परिवहन बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने कचरे के निपटान के संबंध में निर्देश दिये। साथ ही डोर-टू-डोर कचरा वाहन के माध्यम से गीला व सूखा कचरा घर-घर से संग्रह करने एवं शहर के मुख्य मार्गों से कचरा घर समाप्त करने व राज्य परिवहन बस स्टैंड में बस की धुलाई न हो व गंदगी न फैले आर.टी.ओ. अधिकारी से समन्वय करके बस मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान के.के. रजक स्वच्छता निरीक्षक, एस.सी.चौधरी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Related posts

मानवता की मिसाल: डॉ. राहुल झरिया ने रक्तदान कर गंभीर मरीज को दिया जीवनदान

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 जून 2022

Reva India News

घुघरी में गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का जनसंकल्प, माँ नर्मदा पूजन से गूंजा “जल बचाओ” का संदेश

Reva India News

Leave a Comment