Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की विभिन्न परियोजनाओं में बसंत पंचमी के अवसर पर हुआ कंप्यूटर साक्षरता शुभारंभ

मंडला 5 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में महिला ज्ञानालय कार्यक्रम संचालित है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस महिला ज्ञानालय कार्यक्रम में महिलाओं को अक्षर ज्ञान, उनका नाम लिखना, गिनती तथा सामान्य बैंकिंग व्यवहार के बारे में विगत वर्ष से कार्यक्रम संचालित है। इसी क्रम में महिला ज्ञानालय कार्यक्रम का द्वितीय संस्करण प्रारंभ हो गया है। बसंत पंचमी के अवसर पर जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को कंप्यूटर साक्षरता का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में विभिन्न केंद्रों में महिलाओं को कंप्यूटर का परिचय दिया गया तथा कंप्यूटर के बारे में सामान्य जानकारी देते हुए उनसे कंप्यूटर भी चलवाया गया।

Related posts

संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों को चिन्हित करने समिति गठित

Reva India News

कलेक्टर ने लिया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

साँप के काटने पर झाड़फूंक में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएँ

Reva India News

Leave a Comment