Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

मण्डला 16 फरवरी 2022

पुलिस उपमहानिरीक्षक बालाघाट रेंज ने बताया कि थाना बम्हनी जिला मंडला के अपराध क्रमांक 350/14 धारा 363 ताहि. में अपहृत की दस्तयाबी एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट द्वारा 24.03.15 को जारी आदेश के माध्यम से 10 हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा की गई थी। प्रकरण में अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की तलाश पतासाजी के हरसंभव प्रयास किए गए किन्तु पता नहीं चल सका है।

डीआईजी बालाघाट ने प्रकरण की प्रकृति एवं गंभीरता को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट द्वारा 24.03.15 को जारी आदेश को एतद द्वारा निरस्त करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80(ब)1 में निहित प्रावधानों का उपयोग करते हुए उद्घोषणा जारी की है कि थाना बम्हनी जिला मंडला के अपराध क्रमांक 31/15 धारा 363 में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी एवं अपहृता की दस्तयाबी के लिए जो कोई व्यक्ति या पुलिस अधिकारी या कर्मचारी कोई सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसको 20 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। एक से अधिक सूचनाकर्ता अथवा पुलिस अधिकारी या कर्मचारी होने पर पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज का होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम अन्तर्गत ’सघन पोषण पखवाड़ा’ का शुभारंभ 15 फरवरी से

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 18 जुलाई 2026

Reva India News

’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के तहत केंद्रों को बालरूचि अनुरूप बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने में सहयोगी बने – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील  

Reva India News

Leave a Comment