Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भ्रमण कर छात्र-छात्राओं जाना पर्यावरण का महत्व

मण्डला 16 फरवरी 2022

वन परिक्षेत्र मण्डला अंतर्गत ईको सेटर कटरा में म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड एवं म.प्र. शासन वन विभाग तत्वाधान में दो दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम दिवस में रानी अंवतीबाई उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय एवं द्वितीय दिवस शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नियत किये गए मास्टर टेªनरों द्वारा वन एवं पर्यावरण के विषय में वन भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राओं को जानकारियों दी गई। वनभ्रमण के पश्चात छात्र- छात्राओं के बीच पर्यावरण से संबंधित चित्रकला, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता उपरांत विजेता प्रतिभागिया को पुरस्कार वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर  अब्दुल सत्तार खान (से.नि.पवनपाल), सुनील कुमार बर्वे (से.नि शिक्षक) के द्वारा छात्र- छात्राओं को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया गया एवं उनके जिज्ञासू प्रश्नों के समाधान पूर्वक उत्तर दिये गये।

Related posts

होटलों एवं ढाबों में अनावश्यक खड़े वाहनों पर कार्यवाही करें संचालक

Reva India News

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन की तिथि 31 मई तक

Reva India News

कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment