Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 2 मार्च 2022

1 मार्च की शाम 3 बजे से 2 मार्च की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 7 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामदेवरी निवासी 45 वर्षीय महिला, मलवाथर निवासी 11 वर्षीय बालिका, पाटन निवासी 32 वर्षीय महिला, पाण्डकला निवासी 50 वर्षीय पुरूष, चौरंगा निवासी 34 वर्षीय महिला, तिंदनी निवासी 48 वर्षीय महिला तथा देवदरा निवासी 40 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

पोषण पुनर्वास केन्द्र में 20 दिन की देखभाल से कुपोषित शिशु दयानंद को मिली नई जिंदगी

Reva India News

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन जागरूकता अभियान 9 से 13 सितंबर तक

Reva India News

मितव्ययता के साथ अधोसंरचना निर्माण की नवीनतम तकनीकों के साथ ही प्राचीन विधाओं से भी प्रेरणा लेना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment