Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामसभा में किया जाएगा गौरव दिवस के आयोजन का निर्धारण

मण्डला 5 मार्च 2022

मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक ग्राम में 7-15 मार्च 2022 ग्राम सभाओं चरणबद्ध आयोजन किया जाना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इन ग्रामसभाओं में गौरव दिवस के आयोजन का निर्धारण भी किया जाएगा।

इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड ने बताया कि ग्रामसभाओं में बाल हितैषी एवं महिला सशक्तिकरण, ग्राम की महिलाओं एवं किशोरियों में रक्त की जांच द्वारा एनीमिया का आंकलन, महिलाओं के मध्य स्वच्छता सभा के आयोजन, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नलजल योजना के रख-रखाव की व्यवस्था, स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर (आरोग्यम) में प्रदाय की सेवाओं एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधी योजना, ग्राम गौरव दिवस के आयोजन की तिथि निर्धारण, कोविड-19 के बचाओ हेतु समरत सावधानियों का अनुसरण पर चर्चा एवं कोविड-19 के तहत् शासन स्तर से जारी निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Related posts

गणतंत्र दिवस शुभकामना संदेश नगर पालिकामंडला उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा

Reva India News

4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

20 मई को लगाए गए 1080 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment