Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्ट्रेट परिसर में भी मनाया गया महिला दिवस  

मण्डला 8 मार्च 2022

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भी आयोजन किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कलेक्ट्रेट में कार्यरत् सभी महिला शासकीय सेवकों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला शासकीय सेवकों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनसे उनकी समस्याएं भी जानी। उन्होंने नियमित रूप से महिला शासकीय सेवकों के स्वास्थ्य जांच कराने की बात भी कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, लोकसेवा प्रबंधक कविता गुप्ता तथा कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत् महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण नलजल योजनाओं का हुआ भूमि पूजन सीएम श्री चौहान ने जिले की 2 योजनाओं का भूमिपूजन किया

Reva India News

शैक्षिक पाठ्यक्रम के कठिन अंशों के निवारण हेतु ब्लॉकवार लगेंगे शिविर

Reva India News

28 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

Leave a Comment