Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ऊर्जा विभाग मण्डला मध्यप्रदेश सी.एम. हेल्पलाईन में लगातार चौदहवीं बार प्रथम

मंडला, 24 दिसंबर 2025

ऊर्जा विभाग मण्डला द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों पर माह अक्टूबर 2024 से नवम्बर 2025 तक लगातार चौदह महीनों से उपभोक्ताओं की वोल्टेज संबंधी शिकायतें, मीटर संबंधी शिकायतें, खम्भे एवं तार संबंधी शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है। त्रुटिपूर्ण बिलों को सुधार कर उचित अनुमोदन प्रदान कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते हुये माह नवम्बर 2025 में भी 99.98 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर, ऊर्जा विभाग मण्डला, सी.एम. हेल्पलाईन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिये पूर्व में भी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा अधीक्षण अभियंता मण्डला मो. अयूब खान को सम्मानित किया गया है।

Related posts

प्राचार्यों को दी गई विद्यार्थियों के नाम ’कलेक्टर की पाती’  

Reva India News

कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों के हेलमेट उपयोग का सत्यापन

Reva India News

आज स्वर्णकार समाज के परिचय में नौकरी वाले को प्राथमिकता*

Reva India News

Leave a Comment