Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राकृतिक खेती से स्वास्थ्य एवं मुनाफा दोनों कमा रहे राजेन्द्र एकीकृत खेती के साथ स्वयं कर रहे जैविक खाद निर्माण एवं बीज तैयार

मण्डला 9 मार्च 2022

बिछिया अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम गुबरी के किसान राजेन्द्र सिंह पन्द्रे अपने क्षेत्र के प्रगतिशील किसान माने जाते हैं। राजेन्द्र अपने घर के आस-पास के कम जगह में एकीकृत एवं व्यवस्थित प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने भी अपने भ्रमण के दौरान प्रगतिशील किसान राजेन्द्र की एकीकृत प्राकृतिक खेती, जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया, पशुपालन, पोल्ट्री की सराहना की है। राजेन्द्र बताते हैं कि मैं बाजार से किसी भी प्रकार का रासायनिक या अन्य खाद नहीं खरीदता हूँ। मैं पूरी तरह स्वयं द्वारा बनाई हुई जैविक खाद का उपयोग करके ही सब्जी सहित अन्य फसल उगाता हूँ। राजेन्द्र बताते हैं कि जैविक खाद का उपयोग करने से उनकी फसल एवं सब्जियाँ पूरी तरह केमीकल रहित है। ऐसे में वह जैविक खेती करतेे हुए स्वास्थ्य एवं मुनाफा दोनों कमा रहे हैं।

राजेन्द्र को कृषि अधिकारियों ने समय-समय पर उन्नत कृषि के संबंध में प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया है। राजेन्द्र बताते हैं कि उन्होंने अपने खेत एवं बाड़ी की मिट्टी का परीक्षण कराया। उसी के अनुसार अब मैं खेती करता हूँ। राजेन्द्र पशुपालन, पोल्ट्री, सब्जी एवं फसलों का उत्पादन स्वयं ही करते हैं। साथ ही राजेन्द्र गोबर, गौमूत्र एवं अन्य उत्पादों की सहायता से मटका विधि से जैविक खाद भी तैयार करते हैं। राजेन्द्र फसल उत्पादन के साथ-साथ बीजों के उपचार की विधि भी बखूबी जानते हैं और वह बीजों को प्राकृतिक रूप से उपचारित कर उनका उपयोग अपनी खेती में करते हैं।

Related posts

मानव अधिकार आयोग का दौरा 10 को जिला योजना भवन में करेंगे हितग्राहीवार समीक्षा

Reva India News

7वी एवं 9वी की प्रवेश परीक्षा 25 मई को

Reva India News

सी.एम.हेल्पलाईन में ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश में तेरहवीं बार प्रथम

Reva India News

Leave a Comment