Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज मांझीपुर और लाटो से होगी ई-जनसुनवाई

मण्डला 21 दिसम्बर 2020

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए जिले में ई-जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् 22 दिसम्बर को बिछिया की मांझीपुर पंचायत एवं घुघरी की लाटो पंचायत में ई-जनसुनवाई की जाएगी। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ई-जनसुनवाई में जिला स्तर के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मिलित होने तथा विकासखंड स्तर के अधिकारियों को संबंधित पंचायत में अनिवार्यतः उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी उपस्थित रहकर लोगों से आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की पहल करेंगे। ई-जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा साप्ताहिक टी0एल0 बैठक में की जायेगी। जिला स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर नेटवर्किंग एवं लिंक प्रेषण एवं व्ही०सी० कराने का कार्य प्रबंधक ई-गर्वनेंस द्वारा संपादित किया जायेगा। संबंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संबंधित पंचायतों में ई-जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगें।

Related posts

मत्स्याखेट प्रतिबंधित

Reva India News

लाड़ली बहना योजना की राशि से हर माह की बचत ने बदली जिंदगी श्रीमती चांदनी पांडे बनीं स्वावलंबन की मिसाल

Reva India News

जन कल्याण शिविर में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें, समुचित निराकरण भी सुनिश्चित करें- कलेक्टर उर्वरक वितरण, योग दिवस, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य पालन गतिविधियों पर फोकस, सीएम हेल्पलाईन की नॉन अटेंड शिकायतों पर जुर्माना अधिरोपित करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment