Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं के विरूद्ध होने वाले साईबर अपराधों पर कार्यशाला

 

 

मण्डला 9 मार्च 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में महिलाओं के विरूद्ध होने वाले साईबर अपराधों से बचाव के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में टी.आई. ममता परस्ते द्वारा विद्यार्थियों को महिलाओं के विरूद्ध होने वाले साईबर क्राइम पर जानकारी दी गई। एस.आई. रश्मि ठाकुर ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता एवं पुलिस में भर्ती तथा चयन प्रक्रिया से अवगत कराया। इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नसीम बानो ने किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अंकिता बिसेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी अश्विनी कुमार, प्राचार्य डॉ. राजेश चौरसिया, डॉ. व्ही.के. चौरसिया, डॉ. एम.एच. मार्टिन, डॉ. चन्द्रकला अरमोती, अनुपमा कुजूर, दुर्गावती सल्लाम, वर्षा लोटस्वे, सोनम डावर, अलीमा शाहनाज सिद्धीकी, एस.आई मधु मेरावी, एस.आई. खुशबू बिसेन एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थी।

Related posts

एसडीएम नैनपुर ने सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास सालीवाड़ा पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व एवं छात्राओं से की मुलाकात

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 सितम्बर 2023

Reva India News

Leave a Comment