Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में गांधी जयंती पर आयोजन

                                               2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए l प्राचार्य कल्पना नामदेव ने द्वीप प्रज्वलन के बाद पुष्प अर्पण कर  कार्यक्रम की शुरुआत की l मंच संचालन श्री शैलेश जयसवाल द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने गांधी जी के जीवन परिचय की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया l शिक्षक विपिन लखेरा ने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन परिचय, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका एवं देश के प्रधानमंत्री रहते हुए देश के विकास, सुरक्षा के लिए उनके योगदान से सभी को अवगत कराया l वंदना श्रीवास्तव, आरके हरदाहा एवं राम ज्योतिषी ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रति अपने विचार व्यक्त किये l विद्यालय की प्राचार्या ने सभी से गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने एवं उनके उद्देश्यों को जीवन में अपनाते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की l कार्यक्रम के समापन पर शाला परिवार ने शाला परिसर की साफ-सफाई की एवं साफ किए हुए स्थान पर स्वच्छता सबंधी रंगोली  बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया l कार्यक्रम में शाला परिवार से साधना दुबे, सीके नंदा, कन्हैया बरमैया, देवेंद्र कछवाहा, बीके चौरसिया, नरेश ठाकुर, आशीष बाजपेई, शिवम मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल, संजय धनगर, सुजाता शर्मा, शालिनी साहू, सौम्या कौर, इतेस मिश्रा, बीरबल भवारे, मनोज यादव, संजीव माली, चंद्रावती एवं मंजू चंन्द्रोल उपस्थित थे l

Related posts

स्वर्णकार समाज का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथग्रहण समारोह समपन्न*

Reva India News

जिला परिवहन अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.29 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अन्तिम सूची जारी

Reva India News

Leave a Comment