Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भैंसवाही क्लस्टर समाधान दिवस के लिए जरूरी तैयारियाँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह प्राप्त शिकायतों का अधिकतम निराकरण करने के निर्देश  

मण्डला 9 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 10 मार्च से विभिन्न विकासखंडों में क्लस्टर समाधान दिवस आयोजित करने के संबंध में वीसी के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि 10 मार्च को घुघरी अनुविभाग के अंतर्गत भैंसवाही में क्लस्टर समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। सभी जिलाधिकारी प्रातः 11 बजे भैंसवाही में अपने ब्लॉक स्तरीय अमले के साथ अनिवार्यतः पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। श्रीमती सिंह ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का अधिकतम निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री आवास, वन, राजस्व तथा अन्य विभागों को भैंसवाही में क्लस्टर समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती सिंह ने घुघरी एसडीएम को राजस्व अमले के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि घुघरी ब्लॉक के अंतर्गत 12 पंचायत सम्मिलित हैं। संबंधित जिला अधिकारी अपने अधिनस्थ अमले के साथ आसपास के ग्राम पंचायतों का दौरा करते हुए भैंसवाही क्लस्टर समाधान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी पंचायतों का भ्रमण कर वहाँ के वन, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास कार्यों की स्थिति, सड़क, आंगनवाड़ी, स्कूल, राजस्व प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए भैंसवाही में उपस्थित होंगे तथा प्राप्त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। श्रीमती सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल पर अलग-अलग विभागों के स्टॉल, आमजनों के बैठने की व्यवस्था, छाया, पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रखें। उन्होंने कहा कि क्लस्टर समाधान दिवस के आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की व्यवस्था भी बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों को प्राप्त करने के लिए उचित व्यवस्था बनाएं। इसी प्रकार तत्काल निराकरण नहीं हो पाने की स्थिति में पंजी संधारित करते हुए इसका ब्योरा रखा जाए।

Related posts

सांसद श्री कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम जारी

Reva India News

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में जबरदस्त धरना-प्रदर्शन, रैली और ज्ञापन* *पुरानी पेंशन की लड़ाई, काश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में छाई*

Reva India News

आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment