Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

होली के पूर्व टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने वीसी से ली बैठक  

मण्डला 11 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं संबंधितों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों, समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त प्राचार्य शास., अशास. हाई, उमावि के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15 से 18 वर्ष के शाला में दर्ज ततथा शाला त्यागी विद्यार्थियों का द्वितीय डोज टीकाकरण होली के पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण करें। इसके लिए समस्त प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधिनस्थ क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रथम डोज की सूची से मिलान कर उनके पालकों से संपर्क कर उन्हें मोटिवेट करते हुए उनके टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी संबंधित अधिकारी टीकाकरण केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

 

12 मार्च को इन केन्द्रों में होगा टीकाकरण एवं आयुष्मान पंजीयन

 

ब्लॉक मंडला में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदा पौण्डीलिंगा, उमावि सागर, उमावि बनैका, उमावि लिमारूआ, हिरदेनगर, कन्या बम्हनी बंजर, रानी अवंती बाई, भारत ज्योति, ज्ञानदीप, कन्या महाराजपुर, ब्लॉक नैनपुर में उमावि पिंडरई, जामगांव, चिरईडोंगरी, टाटरी, उत्कृष्ट नैनपुर, कन्या नैनपुर, ब्लॉक बिछिया में कन्या रामनगर, माधोपुर, उमावि अंजनिया, लफरा, सर्वोदय ककैरिया, मोचा, दानी टोला, नॉर्मल सिझोरा, किसली भिलवानी, उत्कृष्ट बिछिया, कन्या भुआ बिछिया। ब्लाक मोहगांव में सिंगारपुर, उत्कृष्ट मोहगांव, मॉडल मोहगांव, चाबी, मूनू। मवई ब्लॉक में दाढ़ी भानपुर, घुटास, उत्कृष्ट मवई, बरमुंडा पौड़ी। घुघरी ब्लॉक में उमावि भैंसवाही, सलवाह, कन्या घुघरी, उत्कृष्ट घुघरी, नैझर। निवास ब्लॉक में उमावि मनेरी, हाथीतारा, पिपरिया, उत्कृष्ट निवास, कन्या निवास। नारायणगंज ब्लॉक में उत्कृष्ट नारायणगंज, मॉडल नारायणगंज, बाम्हनी भावल, बबलिया। बीजाडांडी ब्लॉक में उदयपुर, उत्कृष्ट बीजाडांडी, बरगांव, काल्पी। कलेक्टर ने समस्त संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि अपने अधिनस्थ आने वाले सभी शास. एवं अशास. विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सूचित करें। उन्होंने सभी केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन की समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्हीसी में जिला परियोजना समन्वयक श्री ठाकुर एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मुकेश पाण्डेय, समस्त बीईओ, बीआरसीसी एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम इंदल टोला में जनसुनवाई शिविर आयोजित, 22 सदस्यों के केसीसी नवीनीकरण की कार्रवाई

Reva India News

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

Reva India News

उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर की कलाई में बांधी राखियाँ

Reva India News

Leave a Comment