Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला (युवा संगम)  

मंडला 17 जनवरी 2025

21 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से नगरपालिका टाऊनहॉल मण्डला में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला (युवा संगम) का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियां एवं विभाग सम्मिलित होंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार के अवसर प्रदाय किये जायेंगे। आईटीआई एवं रोजगार विभाग द्वारा प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं सीखो कमाओ योजनातंर्गत रोजगार के अवसर प्रदाय किये जायेंगे। इस मेले में 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई, स्नातक पास सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कम्पनियों के अनुसार मानदेय 10000 रूपये से 20000 रूपये तक दिया जायेगा। साथ ही अन्य सुविधाएं दिये जायेंगे। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि युवा संगम मेले में शामिल होने के लिए उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज एवं शैक्षणिक बायोडाटा/रिज्यूम के साथ उपस्थित होवें। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क करें।

Related posts

जनजातीय क्षेत्र में कृषि एवं वानिकी को बढ़ावा देने मेलों का आयोजन महत्वपूर्ण – श्री कुलस्ते कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुआ एक दिवसीय किसान मेला

Reva India News

अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किये गये व्यय लेखों की जांच

Reva India News

जलजनित बीमारियों से बचने पालकों के समझाईश देंगे स्कूली बच्चे

Reva India News

Leave a Comment