Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का स्त्रोत – प्रो. धर्माधिकारी

मण्डला 16 मार्च 2022

यदि समाज को नजदीक के देखना है समाज से जुड़कर जन सेवा का कार्य करना है तथा व्यक्तित्व विकास करना है तो राष्ट्रीय सेवा योजना एक सरल साधन है, माध्यम है। उक्त विचार प्रो. धर्माधिकारी शिक्षाविद ने शिवपुरी में आयोजित राज्यस्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर से सफल प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे महाविद्यालय के स्वयं सेवक विद्यार्थी निरज पटैल, दीक्षा कछवाहा, प्रियंक और निक्की चौबे को सम्मानित करते हुए कहा कि आगे बढ़ने के लिये व्यक्तित्व विकास जरूरी है और व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम स्त्रोत राष्ट्रीय सेवा योजना है।  इसलिए अधिक से अधिक युवा विद्यार्थियों को इससे जुड़ना चाहिए। महाविद्यालय के रासेयो के स्वयं सेवक विद्यार्थियों की अनेक गौरवमयी उपलब्धियों से अवगत कराते हुए प्राचार्य डॉ.राजेश चौरसिया ने कहा कि चाहे मतदाता जागरूकता हो, चाहे कोरोना जागरूकता अथवा समाज सेवा के कार्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम हो स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय व जिले का नाम रौशन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता झारिया ने रासेयो के माध्यम से किये गये कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. व्ही.के.चौरसिया, नैक प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव सहित सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद ठाकुर के द्वारा किया गया।

Related posts

पीड़ित प्रतिकर योजना के प्रकरणों में 12.35 लाख रूपये स्वीकृत

Reva India News

मतदाता जागरूकता अभियान: कैंपस एंबेसडर और स्वीप आइकॉन की कार्यशाला आयोजित

Reva India News

11 लाख रूद्री निर्माण 19 से

Reva India News

Leave a Comment