Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्री श्याम महोत्सव का आयोजन आज

मण्डला। श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में द्वितीय श्री श्याम कथा महोत्सव का भव्य आयोजन 7 नवम्बर 2025 को नगर के चौपाटी के सामने आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री श्याम प्रेमियों के लिए कथा, भजन संध्या एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में भजन प्रवाक्तिका रेश्मी शर्मा समस्तीपुर, भजन प्रवाचक इन्द्रेश तलरेजा मंडला, निर्मल म्यूजिकल ग्रुप अपने मधुर वचनों के माध्यम से श्री श्याम प्रभु की लीलाओं एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। नगरवासियों एवं भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर श्री श्याम प्रभु के चरणों में नमन करें और इस भव्य आयोजन का लाभ प्राप्त करें।

Related posts

क्या सुर्खियां बटोरने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले?

Reva India News

कलेक्टर ने किया एकीकृत हाईस्कूल धनगांव का निरीक्षण

Reva India News

जनसुनवाई में सुनी गई 31 आवेदकों की समस्याएँ

Reva India News

Leave a Comment