Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

*मुख्यमंत्री के स्लीमनाबाद आगमन पर ज्ञापन सौपेंगे सिहोरावासी* *सिहोरा जिला आंदोलन का चौबीसवां धरना*

सिहोरा:- सिहोरा को जिला बनाने की मांग पर पिछले छै माहों से प्रत्येक रविवार आंदोलन कर रहे सिहोरावासियों ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद आगमन पर वे दल बल के साथ उन्हें सिहोरा जिला की मांग संबंधी अपना ज्ञापन सौपेंगे।इस ज्ञापन के बाद यदि मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक न रहा तो अब आंदोलन के स्वरूप को आक्रामक किया जाएगा।उक्त घोषणा लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपने चौबीसवें धरने में की।विदित हो कि आगामी 29 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज स्लीमनाबाद आ रहे है।

*सिहोरा की उपेक्षा की पराकाष्ठा:-* लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन, नागेंद्र क़ुररिया,सियोल जैन ने कहा कि पहले सिहोरा की हितों की लगातार अनदेखी की गई और अब सिहोरा हित के मुद्दे पर संवादहीनता सिहोरा की उपेक्षा की पराकाष्ठा है।समिति मुख्यमंत्री से मिल इस विषय मे अपनी नाराजगी व्यक्त करेगी।समिति ने जिला बनने तक आंदोलन को भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।

जिला आंदोलन के धरने में राजभान मिश्रा,गुड्डू कटैहा,मानस तिवारी,सौरभ साहू,विकास दुबे,रामजी शुक्ला,पन्नालाल,अमित बक्शी,सुशील जैन,नत्थूलाल पटेल,रामकेश यादव,ए के शाही,सुखदेव कौरव,मोहन सोंधिया,अनिल क़ुररिया,शेख इस्माइल,राकेश सिंहसुरेंद्र साहू सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।

Related posts

नगरपालिका परिषद मंडला के 19 बीपीएल कार्डधारी अपात्र

Reva India News

कलेक्टर ने किया पीडीएस दुकान का निरीक्षण  

Reva India News

नर्मदा परिक्रमा से होती मण्डला की पहचान देश-विदेश के लोग आकर कर रहे उत्तरवाहिनी माँ नर्मदा परिक्रमा परिक्रमा को  लेकर प्रशासन की उपेक्षा समझ से परे

Reva India News

Leave a Comment