Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 362.3 मिमी वर्षा दर्ज

2 जुलाई 2025, मंडला

मंडला जिले में एक जून से 2 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 362.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 2 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील मंडला में 17 मिमी, नैनपुर में 11.6 मिमी, बिछिया में 19.4 मिमी, निवास में 16.2 मिमी, घुघरी में 19.2 मिमी एवं नारायणगंज में 36.8 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जुलाई तक तहसील मंडला में 511.4 मिमी, नैनपुर में 425.4 मिमी, बिछिया में 285.2 मिमी, निवास में 330.1 मिमी, घुघरी में 282 मिमी एवं नारायणगंज में 345.5 मिमी वर्षा आंकी गई है।

इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 208.5 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 328.4 मिमी, नैनपुर में 237.4 मिमी, बिछिया में 253.3 मिमी, निवास में 92.1 मिमी, घुघरी में 147.5 मिमी एवं नारायणगंज में 198.5 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान पेयजल और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने स्टॉप डायरिया कैम्पेन

Reva India News

पंजीयन शुल्क की राशि 20 तक जमा करें हितग्राही

Reva India News

गरीबों पर कहर प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षेप से मिला न्याय

Reva India News

Leave a Comment