Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मेडिकल बोर्ड 19 को स्थगित, 26 अप्रैल को जारी रहेंगी मेडिकल बोर्ड की सेवाएं

मण्डला 17 अप्रैल 2022

सिविल सर्जन डॉ. के.आर. शाक्य ने जानकारी दी कि ’आजादी के अमृत महोत्सव’ 18 से 22 अप्रैल तक विभिन्न विकासखण्डों में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में जिला चिकित्सालय मण्डला के विशेषज्ञ व चिकित्सा अधिकारी अपनी सेवाएं प्रदाय करेंगे जिससे 19 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को मेडिकल बोर्ड स्थगित रहेगा। इस संबंध में जिला चिकित्सालय मण्डला में दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र संबंधी सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसी प्रकार मेडिकल फिटनेस के आवेदकों की फिटनेस संबंधी जांच आगामी मंगलवार 26 अप्रैल 2022 को होंगी। अतः सभी दिव्यांगजनों व फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधी आवेदकों से अनुरोध है कि वे दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी व मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए आगामी मंगलवार 26 अप्रैल को जिला चिकित्सालय मंडला में उपस्थित हों ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

Related posts

ऑपरेशन “मैं हूँ अभिमन्यु” के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन ऑपरेशन मुस्कान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अधिकारी सम्मानित

Reva India News

दिव्या भारती की तरफ आकर्षित होने लगे गोविंदा

Reva India News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के मंडला प्रवास की तैयारियां तेज-भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई बैठक

Reva India News

Leave a Comment