Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रामनगर घटना: मृतक के परिजनों तथा घायलों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता

मंडला 7 मई 2024

मंगलवार की शाम को रामनगर में हुई पेड़ गिरने की घटना में 2 महिला की मृत्यु हुई है तथा अन्य 36 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें 7 गंभीर रूप से तथा 29 आंशिक रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया जा रहा है, शेष सभी का उपचार जिला चिकित्सालय मंडला में किया जा रहा है। घटना में सुक्कोबाई झारिया एवं खुजलो बाई की मृत्यु हो गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामनगर में स्थानीय बाजार का दिन था। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के कारण बड़ा पेड़ गिर गया और भगदड़ हुई। मृतक के परिजनों तथा सभी घायलों को तत्कालिक रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही पात्र सम्बल हितग्राहियों को आर्थिक सहायता तथा आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related posts

बिंझिया में सामुदायिक भागीदारी जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

महिला सशक्तिरण पर विशेष: – मंडला जिले की शुचि उपाध्याय ने गेंदबाजी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जिले की बेटी शुचि उपाध्याय भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुई शामिल  

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment