Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अन्तिम चयन सूची जारी

मण्डला 19 मई 2022

परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार परियोजना नैनपुर अंतर्गत ग्राम पिंडरई में कार्यकर्ता पद के लिए प्रियंका नामदेव का चयन किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत केरेगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र कोहका में कार्यकर्ता पद के लिए सेवती मरकाम का तथा सहायिका के पद के लिए ग्राम पंचायत पोटिया के आंगनवाड़ी केन्द्र खिरसारू में अर्चना उईके का चयन किया गया है।

अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 26 मई 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन आज

Reva India News

“जल शक्ति से नव भक्ति अभियान” के तहत जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 4 अगस्त 2026

Reva India News

Leave a Comment