Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार, मण्डला 27 नवम्बर 2022

18 वर्ष पूर्ण कर चुके एवं अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जोड़ें

 

मण्डला 27 नवम्बर 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले के सभी युवाओं से अपील की है कि जिन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर लिया है या जो आगामी अक्टूबर 2023 में अपने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ, तहसील कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय संपर्क कर सकते हैं या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी अप्लाय कर सकते हैं। कोई युवा किसी शैक्षणिक संस्था में अध्ययनरत हैं तो अपने संस्थान के प्राचार्य से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 प्राप्त करें एवं अपने संस्थान में जमा करें। साथ ही अपने अन्य साथियों को भी मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए प्रेरित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

पेसा एक्ट की जानकारी देने हो रहा ग्रामसभाओं का आयोजन

 

मण्डला 27 नवम्बर 2022

पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 28 नवंबर को बिछिया विकासखंड के राम्हेपुर, उरदली रैयत, मोहगांव, बनिया गांव, सौफ, सिमईयाभागपुर, भानपुरखेड़ा, कान्हा वनग्राम, बोडाछपरी, खुक्सर, उमरिया रैयत, बसनिया, बरिहा, देवरी, भोंदा, देई, हर्राभाट, कोको, पडरिया एवं मांझीपुर में, निवास विकासखंड के मोहगांव, भटगांव, बम्हनी, हिरनाछापर एवं बसगढी में, घुघरी विकासखंड के झिगरघटा, झूंझर, तबलपानी, अहमदपुर, जुनवानी, पाण्डकला, खोड़ाखुदरा, उमरिया में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

29 नवंबर को इन ग्रामों में होंगी ग्रामसभाएँ

 

पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 29 नवंबर को बिछिया विकासखंड के सरही, किसली वनग्राम, मानेगांव, पौंड़ी, झांगुर, भपसा, धमनगांव, नएगांव रैयत, बम्हनी रैयत, टिकरिया, खटौला, नेवसा माल, सिझौरा, कुडेला एवं करंजिया माल में, घुघरी विकासखंड के डोंगरमंडला, घोरेघाट, बम्हनी, भैंसवाही, पौंड़ी, सैलवारा, महली एवं साल्हेघोरी में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर आज

 

मण्डला 27 नवम्बर 2022

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के लिए ग्राम स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को डिठौरी के अंतर्गत खुरसीपार, रमगढी एवं पालासुंदर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार पिण्डरई, भरभेली, भैंसवाही एवं खिरखिरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पीएम किसान, ईकेवाईसी एवं राजस्व वसूली संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।

 

पौंड़ी माल एवं घुघरी में शिविर 28 को

 

शासन की विविध योजनाओं के क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों को समयावधि में शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 28 नवंबर को पौंड़ी माल एवं घुघरी में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सीएम हेल्पलाईन, पीएम किसान, सीएम किसान, नक्शा शुद्धिकरण, त्रुटिसुधार, स्वामित्व योजना, आवासीय भू-अधिकार योजना एवं वसूली संबंधी कार्य किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सहायता राशि स्वीकृत

 

मण्डला 27 नवम्बर 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवरदा निवासी संदीप बाजपेयी की अज्ञात कारणों से फसल पूर्णरूप से नष्ट होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा नैसर्गिक विपत्ति के अंतर्गत पीड़ित व्यक्ति को कुल 54 हजार 540 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शीत से बचाव के लिए जानकारी

 

मण्डला 27 नवम्बर 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजनों को शीत से बचाने एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में शीत ऋतु में वातावरण का तापमान अत्यधिक कम होने व शीतलहर के कारण मानव स्वास्थ्य पर अनेक विपरीत प्रभाव जैसे- सर्दी, जुकाम, बुखार, निमोनिया, त्वचा रोग, फेफड़ों में संक्रमण, हाईपोथर्मिया, अस्थमा, एलर्जी होने की आशंका बढ़ सकती है। यदि समय पर नियंत्रण न किया जाए तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो जाती है।

 

शीत से बचने के लिए क्या करें

 

शीत से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, घर में ठंडी हवा प्रवेश न हो इसलिए दरवाजे व खिड़की बंद रखें, सोते समय रजाई, कम्बल का उपयोग करें। फ्लू या बुखार, नाक बंद होने की स्थिति में घर से बाहर न निकलें, घर में रहें, आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक से परामर्श करें, गरम एवं ताजा भोजन, गर्म पानी का उपयोग करें, वृद्ध, बच्चे एवं गर्भवती माताओं का विशेष ध्यान रखें, लकड़ी का अलाव, सिगड़ी एवं रूम हीटर का उपयोग करें। शीतघात के दौरान यथासंभव घर के अंदर रहें और ठण्डी हवा बारिश बर्फ से संपर्क रोकने के लिये अनिवार्य होने पर ही यात्रा करें, शरीर को सूखा रखें, शरीर की गरमाहट बनाये रखने हेतु अपने सिर, गर्दन, कान, नाक को पर्याप्त रूप से ढकें, सूती एवं गर्म ऊनी कपड़े पहनें, शरीर की गर्मी बचाये रखने के लिए टोपी, मफलर तथा आवरण युक्त एवं जलरोधी जूतों का उपयोग करें, फेफड़ों में संक्रमण से बचाव हेतु मँुह एवं नाक ढक्कर रखें। स्वास्थ्यवर्धक गरम भोजन का सेवन करें, शीत प्रकृति के भोजन से दूर रहें। गरम तरल पदार्थ नियमित रूप से पिएं, इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहे। रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता में वृद्धि के लिए विटामिन सी से भरपूर ताजे फल व सब्जियाँ खाएं। तेल, क्रीम, जेली या बॉडी क्रीम से नियमित रूप से अपनी त्वचा का मसाज करें। बुजुर्ग, नवजात शिशु तथा बच्चों का यथासम्भव अधिक ध्यान रखें क्योकि उन पर शीतऋतु का प्रभाव अधिक होता है। बच्चों व बुजुर्गों को टोपी मफलर, स्वेटर व गर्म कपड़े पहनाकर गर्म रखें। कमरे को गर्म करने के लिए कोयले का प्रयोग न करें, अगर कोयले व लकड़ी जलाना आवश्यक है तो रोशनदान का प्रयोग करें, बंद कमरे में कोयले को जलाना खतरनाक हो सकता है क्योकि यह कार्बन मोनोऑक्साईड जैसी जहरीली गैस पैदा करती है जो किसी की जान भी ले सकती है। अधिक समय तक ठण्ड में न रहें, शराब न पिएं, यह शरीर की गरमाहट को कम करता है। यह खून की नसों को पतला कर देता है, विशेषकर हाथों से जिसमें हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है, शीत में छतिग्रस्त हिस्सों की मालिश न करें, अचेतन अवस्था में किसी व्यक्ति को तरल पदार्थ न दें, शीतलहर, हाईपोथर्मिया से प्रभावित व्यक्ति को तत्काल चिकित्सीय सहायता प्रदान कराएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पशु के आवारा घूमने पर लगेगा अर्थदंड

 

मंडला 27 नवम्बर 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशियों अथवा अन्य पशुओं को सार्वजनिक सड़कों अथवा स्थानों पर खुला छोड़ना अथवा बांधना जो कोई भी जानबूझकर अथवा उपेक्षापूर्वक करता है, जिसके कारण किसी व्यक्ति को क्षति होती है या संपत्ति को नुकसान होता है या लोक यातायात को बाधा पहुंचती है या संकटापन होता है या लोक न्यूसेंस कारित होता है, तो वह राज्य सरकार द्वारा विहित जुर्माने से दंडनीय होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मलेरिया एवं डेंगू से बचने के उपाय

 

मण्डला 27 नवंबर 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि मच्छरों से फैलने वाली मलेरिया एवं डेंगू बीमारी से बचाव के लिए मच्छरों की पैदावार रोकने के कुछ सरल उपाय करें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गडढों में मिट्टी भर दें। घर में रखी हुई नांद व छत पर टंकी में एकत्रित पानी में मच्छर पैदा होते हैं, इनको सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं व हमेशा ढक्कर रखें। ठहरे हुए पानी जैसे- कुओं, तालाब व अन्य जलाशयों में गम्बुजिया डालें। यह मछली मलेरिया फैलाने मच्छरों के लार्वा को खा जाती हैं। गम्बुजिया मछली स्वास्थ्य केन्द्र से मुफ्त प्राप्त की जा सकती है।

 

मच्छर के काटने से खुदको कैसे बचाएं

 

मलेरिया व मच्छर जनित बिमारियों से बचने के लिए सभी को, खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को, कीटनाशक से उपचारित मच्छरदानी का ही प्रयोग करना चाहिए। मच्छरदानी या मच्छरनाशक के इस्तेमाल के बिना घर के बाहर न सोएं। घर के दरवाजों और खिड़कियों पर उपयुक्त जाली इस्तेमाल करें। निश्चित करें कि छिड़काव के समय घर के सभी कमरों में छिड़काव हो। छिड़काव के बाद कम से कम 3 महिने तक लिपाई, सफेदी और रंग-रोगन न करें। घरों में छिड़काव के समय सहयोग दें। किसी भी प्रकार के बुखार आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर खून की जांच कराएं।

 

डेंगू की पहचान, कैसे रहें सावधान तथा डेंगू के लक्षण

 

अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना। आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है। जी मचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकत्ते उभरना।

 

कैसे बचें

 

डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है। कही आपके घर में या आसपास पानी तो जमा नही है। जैसे कि कूलर की पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायर इत्यादि, पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढक्कर रखें, कूलर को खाली करके सुखा दें, यह मच्छर दिन के समय काटता है। ऐसे कपड़े पहनें जो बदन को पूरी तरह ढकें। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नही है। बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल ले सकते हैं। एस्पीन या इबुब्रेफेन का इस्तेमाल अपने आप न करें। डॉक्टर की सलाह लें। डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेटस की आवश्यकता नहीं पड़ती।

 

 

 

 

 

जिला जनसम्पर्क कार्यालय मण्डला (म0प्र0)

समाचार

प्राचार्यों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं गैर आवासीय मासिक शिक्षण प्रशिक्षण संपन्न

 

मण्डला 27 नवम्बर 2022

प्रभारी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में निदानात्मक कक्षाओं का संचालन किया जाना है। निदानात्मक शिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों की पाठ्यक्रम संबंधित कठिनाईयों का निदान करना तथा उनकी समस्याओं को दूर करने में सहायता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन तैयार करना है। निदानात्मक शिक्षण को चार चरण- सिखाना, रिव्यु, कमजोरी जानने के लिए टेस्ट एवं टेस्ट से पता चली कमजोरी हेतु पुनः उपचारात्मक अभ्यास कराना शामिल है। इसके लिए जिला मुख्यालय में प्राचार्यों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला एवं गणित, विज्ञान, सा.विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी विषयों के हाईस्कूल स्तरीय शिक्षकों को एक दिवसीय गैर आवासीय मासिक शिक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों को तिमाही परीक्षा के आधार पर ग्रीडिंग कर रिमेडियल टीचिंग माड्यूल के माध्यम से अध्यापन हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही इन छात्रों के लिए माह में दो बार टेस्ट लेकर कठिन अंशों का सरलीकरण करते हुए उपचारात्मक अध्ययन प्रदान करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण स्थल पर जिला स्तर से विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध विषयवार कक्षा 9वीं एवं 10वीं के माड्यूल के 2-2 सेट शिक्षकों एवं प्राचार्यों को प्रदान किया गया।

 

तिमाही परीक्षा परिणाम पर की गई चर्चा

 

प्रशिक्षण में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी, अकादमिक सत्र 2022-23 में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विमर्श पोर्टल पर एन्ट्री, निदानात्मक कक्षा संचालन के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण जिले के चयनित विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया।

 

Related posts

स्कूली वाहन एवं यात्री वाहनों की सघन जाँच बिना परमिट की 1 बस जप्त

Reva India News

रबी फसलों में समन्वित या एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन

Reva India News

’’आरोग्यम् मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 7 सितंबर को होगा

Reva India News

Leave a Comment