Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाविधानसभा 2023

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 26 नवम्बर 2023

समाचार

अपर कलेक्टर ने संविधान दिवस की दिलाई शपथ

मंडला 26 नवम्बर 2023

                संविधान दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। परिसर में संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

नर्मदा उत्सव का आयोजन आज शाम 6 बजे से

कई राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति

मंडला 26 नवम्बर 2023

                उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से आज 27 नवंबर 2023 को सायं 6 बजे से नर्मदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रपटाघाट मंडला में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्य के कलाकारों द्वारा लोकगायन एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। नर्मदा उत्सव में रेणु साहू एवं दल (दुर्ग छत्तीसगढ़) द्वारा पाण्डवानी गायन, शकूर खान एवं दल (बाड़मेर राजस्थान) द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य, सुनीता गुर्जर एवं दल (रोहतक हरियाणा) द्वारा हरियाणा के लोकनृत्य, दिनेश कुमार एवं दल (चमोली उत्तराखण्ड) द्वारा उत्तराखण्ड के लोकनृत्य तथा उमाशंकर देशला एवं दल (मथुरा उत्तर प्रदेश) द्वारा ब्रज के लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। नर्मदा उत्सव श्रृंखला के अंतर्गत 26 नवंबर को डिंडौरी, 27 नवंबर को मंडला, 29 को बालाघाट, 30 को सिवनी तथा 2 दिसंबर को जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

 

नवयुवक एवं महिला मंडल ने लाल साई का किया भव्य स्वागत
.साई का गुरूद्वारा सिंधी भवन में लगा सतसंग

                                                       मण्डला। सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु भगवान झूलेलाल के उपासक चकरभाटा बिलासपुर के आश्रम में विराजने वाले धर्मगुरु श्री लाल साईं जी महाराज का मण्डला आगमन हुआ। यहां पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु नवयुवक मंडल एवं सिंधू मंडल ने गुरुद्वारा परिसर में पुष्पवर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर सिंधी समाज में गजब का उत्साह भी देखा गया। यहां समाजिक बंधुओं ने उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान नवयुवक मण्डल अध्यक्ष आकाश क्षत्री ने बताया कि लाल साई के आगमन के दौरान समाजिक लोगो ने गुरु जी के आशीर्वचन से संगत का मन प्रफुल्लित किया। यहां समाज के मुखिया गोवेर्धन दास जगतराज अगवानी, शम्भू जेठमलानी, गुलशन वरदानी, गणेश जसवन्नी, रोचिराम गुरबानी, सुशील पमनानी, घनश्याम गिलानी, राजा असरानी, भाईसाहब उदासी, हरिश गुरबानी, हैप्पी पमनानी, मंनोहर ककवानी, मुकेश रेहड़वानी, महिला मण्डल से मोना उदासी, हिताली मूलचंदानी, सरोज असरानी, सरोज बसंतानी पुष्प भेंट कर आशिर्वाद लिया

 

Related posts

शहस्त्रधारा में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

सीएम डैशबोर्ड में अपने स्कोर बेहतर करें सभी विभाग – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

बलराम तालाब के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

Leave a Comment