विधानसभा आम निर्वाचन-2023
समाचार
मतगणना के संबंध में आईटी टीम का प्रशिक्षण संपन्न
मंडला 25 नवम्बर 2023
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले के बिछिया, निवास तथा मंडला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना 3 दिसंबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में की जाएगी। इस संबंध में शनिवार को आईटी टीम तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को डाटा एंट्री एवं एनकोर ऐप से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सारणीयन तथा डाटा एंट्री के कार्य में अत्यंत सावधानी बरतें। निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की गलती के लिए कोई स्थान नहीं है। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, समस्त रिटर्निंग अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षक के रूप में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मधु मिश्रा, प्रोग्रामर अनिल सामदेकर, वेद प्रकाश गुप्ता एवं शैलेष यादव द्वारा सारणीयन, ईटीपीबीएमएस की गणना, एनकोर ऐप में राउंडवार एंट्री, फाईनल रिजल्ट तैयार करना तथा फार्म-20 जनरेट करने आदि से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समाचार
नर्मदा उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को रपटाघाट में
कई राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुति
मंडला 25 नवम्बर 2023
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से 27 नवंबर 2023 को सायं 6 बजे से नर्मदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रपटाघाट मंडला में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्य के कलाकारों द्वारा लोकगायन एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। नर्मदा उत्सव में रेणु साहू एवं दल (दुर्ग छत्तीसगढ़) द्वारा पाण्डवानी गायन, शकूर खान एवं दल (बाड़मेर राजस्थान) द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य, सुनीता गुर्जर एवं दल (रोहतक हरियाणा) द्वारा हरियाणा के लोकनृत्य, दिनेश कुमार एवं दल (चमोली उत्तराखण्ड) द्वारा उत्तराखण्ड के लोकनृत्य तथा उमाशंकर देशला एवं दल (मथुरा उत्तर प्रदेश) द्वारा ब्रज के लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। नर्मदा उत्सव श्रृंखला के अंतर्गत 26 नवंबर को डिंडौरी, 27 नवंबर को मंडला, 29 को बालाघाट, 30 को सिवनी तथा 2 दिसंबर को जबलपुर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

समाचार
संविधान दिवस आज
मंडला 25 नवम्बर 2023
26 नवंबर 2023 को संविधान दिवस मनाया जाएगा। समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारीगण 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे संविधान दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु श्री लाल साई महाराज का हुआ भव्य स्वागत
मण्डला। शनिवार को सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु भगवान झूलेलाल के उपासक चकरभाटा बिलासपुर के आश्रम में विराजने वाले धर्मगुरु श्री लाल साईं जी महाराज का नगर आगमन हुआ। जहां नेहरू स्मारक में लाल साई जी महाराज का पुष्पमाला से जोरदार स्वागत किया साथ ही यहां से लाल साई महारजा को रथ में बैठाकर श्री अष्टलक्ष्मी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत के आयोजन स्थल मेहर बाबा कुटी मैदान पहुंचे जहां वरुण देवता के स्वरूप भगवान झूलेलाल का जलतत्व में आव्हान कर ध्वज स्थापना की। इस अवसर पर श्री लाल साई ने कहा कि 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक श्रीअष्ट लक्ष्मी महायज्ञ एवं 9 कुडीय महायज्ञ का आयोजन नीलू महाराज के द्वारा किया जा रहा है। इस महायज्ञ में दो-दो शंकराचार्य व बड़े-बड़े सतों का आगमन हो रहा है यहां तरीबन 108 संतो का आगमन होगा। मैं सिंधी समाज की ओर से चकरभाटा बिलासपुर छत्तीसगढ़ मैं यहां उपस्थित हुआ हूं कार्यक्रम का उद्ेश्य ध्वज स्थापना के साथ जल देव अर्थात भगवान झूलेलाल वरूण देव जी का कलश भी स्थापित किया गया है जो मण्डलावासियों के लिए गर्व की बात है।

आयोजक समिति को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान यज्ञ के संयोजक नीलू महाराज ने बताया कि लाल साई के आगमन से भगवान झूलेलाल वरूण देवता का कलश स्थापित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिसके पश्चात् श्री लाल साई महाराज जी सिंधी समाज के गुरूद्वारा में आयोजित संतसंग कार्यक्रम में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत समाजिक बंधुओं के द्वारा किया गया। वहीं गुरू द्वारा में चल रही अरदास और भजन र्कीतन पर शामिल होकर सामाजिक बंधुओं को आर्शीवाद प्रदान किया।

