Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संपन्न हुआ 148 वी वाहिनी सी आर पी एफ का शिविर

मंडला देश की आन्तरिक सुरक्षा एवं नक्सलवाद, माओवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 बटालियन मध्य प्रदेश के मण्डला एवं बालाघाट में तैनात है जिसमे एफ /148 बटा0 मोतीनाला द्वारा आम जनता के बीच भारत सरकार एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रति सकारात्मक सोच एवं पुलिस पब्लिक सहयोग को बढाने हेतु सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। हाल ही में मण्डला एवं बालाघाट जिले में कई निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के उपरान्त केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 बटालियन के द्वारा एच्च कार्यालयो से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार दिनांक. 11/12/2023 को ग्राम पंचायत इन्द्री के ग्राम मुरकुटा, मारगाँव के ग्रामीणों को उनकी जरूरत का सामान जैसे जैकेट, कम्बल, महिलाओं एवं पुरुषों के स्वेटर, गरम टोपी आदि का वितरण किया गया और साथ ही ग्राम पंचायत इन्द्री के क्षेत्र में निवास करने वाली आम जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा व बीमारियों के प्रति जागरूक कराने के उददेश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत इन्द्री के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण वाहिनी के चिकित्साधिकारी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई के चिकित्सकों द्वारा किया गया एवं संक्रामक बीमारियों से ग्रसित लोगों को आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार की दवाईयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि 148 बटालियन आने वाले समय में मण्डला एवं बालाघाट के नक्सल प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों के लिए इस तरह के कई आयोजन करती रहेगी।

इस मुहिम के दौरान ग्राम पंचायत इन्द्री व आसपास क्षेत्र में निवास करने वाले अनेक ग्रामीणों ने निःशुल्क चिकित्सा का लाभ उठाया तथा उनमें इस कार्यकम को लेकर अत्यधिक उत्साह व संतोष था उक्त कार्यकम से ग्राम पंचायत इन्द्री के लगभग 500 ग्रामवासियों ने निःशुल्क सामान का लाभ लिया तथा 148 बटालियन द्वारा आयोजित कल्याणकारी कार्यकम हेतू ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इस आयोजन के दौरान 148 बटालियन केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी

श्री अमित मिश्रा, डॉ दिग्विजय मरावी, डॉ दिलीप अहिरवार, डॉ त्रिवेणी मेश्राम तथा डा० भाग्य

लक्ष्मी एस., श्री राजेश कुमार सहा०कमा० तथा स्थानीय पुलिस के थाना प्रभारी, ग्राम पंचायत

इन्द्री के सरपंच श्रीमती ललति सरौते, सचिव, सहा० सचिव एवं प्राथमिक शाला इन्द्री के

शिक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई के स्वास्थ्य कर्मी सहित कई गणमान्य नागरिक

उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

कोविड काल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें – श्री चंद्रशेखर संभाग आयुक्त ने वीसी में दिए निर्देश

Reva India News

जिले में अब तक 239.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment