Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीआरपीएफ का संपन्न हुआ शिविर

मंडला देश की आन्तरिक सुरक्षा एवं नक्सलवाद, माओवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 बटालियन मध्य-प्रदेश के मण्डला एवं बालाघाट में तैनात है जिसमें ए/148 बटा0 गढ़ी द्वारा आम जनता के बीच भारत सरकार एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रति सकारात्मक सोच एवं पुलिस पब्लिक सहयोग को बढ़ाने हेतु सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं। हाल ही में मण्डला एवं बालाघाट जिले में कई निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने के उपरान्त केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 बटालियन के द्वारा उच्च कार्यालयों से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार दिनांक. 13/12/2023 को ग्राम पंचायत धीरी एवं मोहरई के ग्राम आरमी, सेमरखेरो, मुरेण्डा, गुरसीबेहरा के ग्रामीणों को उनकी जरूरत का सामान जैसे कम्बल, महिलाओं एवं पुरुषों के स्वेटर, गरम टोपी आदि का वितरण किया गया और साथ ही आसपास क्षेत्र में निवासरत् आम जनता के स्वास्थ्य सुरक्षा व बीमारियों के प्रति जागरूक कराने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत धीरी के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण वाहिनी के चिकित्साधिकारी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढ़ी के चिकित्सकों द्वारा किया गया एवं संक्रामक बीमारियों से ग्रसित लोगों को आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार की दवाईयों का वितरण किया गया।

 

इस मुहिम के दौरान ग्राम पंचायत धीरी एवं मोहरई व आसपास क्षेत्र में निवास करने वाले अनेक ग्रामीणों ने निःशुल्क चिकित्सा का लाभ उठाया तथा उनमें इस कार्यकम को लेकर अत्यधिक उत्साह व संतोष था उक्त कार्यकम से ग्राम पंचायत धीरी एवं मोहरई के लगभग 650 ग्रामवासियो ने निःशुल्क सामान का लाभ लिया तथा 148 बटालियन द्वारा आयोजित कल्याणकारी कार्यकम हेतू ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 

इस आयोजन के दौरान 148 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री अमित मिश्रा, श्री राजेश कुमार (सहा. कमा.), डॉ० भाग्य लक्ष्मी एस., निरीक्षक देव नारायण पटेल तथा स्थानीय पुलिस के थाना प्रभारी, ग्राम पंचायत धीरी एवं मोहरई के सरपंच श्रीमति बेलाकली धुर्वे एवं श्रीमति जमना धुर्वे, डॉ. स्वपनिल गजभिए तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढी के स्वास्थ्य कर्मी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन

Reva India News

धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी* *गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल की सेवा का हुआ सागर मे सम्मान*

Reva India News

आनंद उत्सव में मंडला प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment