Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, वापसी, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन आदि कार्य के लिए अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

मण्डला 13 मार्च 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मंडला संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, वापसी, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन आदि कार्य जिला मुख्यालय पर संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति, संवीक्षा, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन एवं नाम निर्देशन पत्रों, शपथ पत्रों की जानकारी निर्धारित सॉफ्टवेयर, यूआरएल में आयोग को प्रेषित करने, अपलोड करने, अन्य सांख्यिकी जानकारियाँ तैयार करने आदि कार्यों में सहयोग हेतु अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त कार्य के लिए लेखापाल रमेश विश्वकर्मा, सहायक ग्रेड 2 शैलेन्द्र झा, पंचायत समन्वयक बीएल चौधरी, सहा.ग्रेड 3 प्रेमलाल हरदहा, लोकेश कुमरे एवं आदित्य चौहान, ई गवर्नेस मैनेजर पुष्पा तेकाम, सहा. ई गवर्नेंस मैनेजर रेशम वरकड़े एवं मोहेन्द्र चौधरी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रोहित पांडे एवं युवराज सोमकुंवर तथा भृत्य प्रेमलाल यादव, रमेश प्रसाद यादव एवं संजय कुमार दुबे को आदेशित किया गया है।

Related posts

*14 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए*

Reva India News

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत @2047 पर वार्तालाप आज

Reva India News

परियोजना प्रशासक मंडला ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment