Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी जनपद अध्यक्ष सहित 11 जनपद सदस्यों ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता। कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिलाई भाजपा की सदस्यता। कांग्रेस विधायक के गृह क्षेत्र के सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता।

मंडला:-कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जनप्रतिनिधियों का लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने का क्रम जारी है नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष और बिछिया नगर पंचायत अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ पूर्व में भाजपा में शामिल हुऐ मंडला लोकसभा क्षेत्र की क्लस्टर प्रभारी मध्य प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के आगमन के दौरान घुघरी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती जानिया बाई मरावी सहित कांग्रेस ,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के 11 जनपद सदस्यों ने विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता मंडला में आयोजित कोहोट मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह सिंह कुलस्ते भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी के समक्ष ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय कार्यक्रम के मंच में सभी सदस्यों जिसमें श्रीमती जानिया बाई मरावी अध्यक्ष जनपद घुघरी, इंद्रावती सोनवानी शिवकली मरावी, सविता मरावी, सुनीता उडाली अनीता मरकाम शिवकुमारी मरावी मुकेश मरकाम सेवकराम साहू कलीराम धुर्वे भारत लाल नंदा,नीरज सिंह को पुष्प माला, पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया, इस अवसर सभी सदस्यो ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर खुशी जाहिर की।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने कहा कि बिछिया विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधों कार्यकर्ता ,पदाधिकारी लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे है यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने किया पौधारोपण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 अगस्त 2023

Reva India News

कोविड टीकाकरण से संबंधित बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment