Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर पहुंचे एफएलएन मेला शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में बच्चों से किया आत्मीय संवाद बौद्धिक व मानसिक विकास पर हुई चर्चा  

मंडला, 30 अक्टूबर 2025

      कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरुवार को शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में आयोजित एफ़एलएन (मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान) मेले में पहुँचे। उन्होंने यहाँ मौजूद कक्षा पहली और कक्षा दूसरी के बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके द्वारा प्रस्तुत की जा रही रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों जैसे रंगों की पहचान, सीधी खिची रेखा पर संतुलन बनाकर चलने, चीजों के पृथक्करण आदि का अवलोकन किया। इस दौरान डीपीसी श्री कुलदीप कठल एवं एपीसी श्री मुकेश पांडे सहित संबंधित स्कूल स्टॉफ उपस्थित था।

       कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विविध शैक्षणिक खेल, चार्ट प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एफ़एलएन मेला बाल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने यहाँ आए बच्चों के अभिभावकों से कहा कि मेले में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने और चीजों की समझ विकसित करने का मौका मिलेगा। यह एक तरह की पैरेंट टीचर मीटिंग का हिस्सा है। आप अपने समक्ष अपने बच्चों की गतिविधियों को देख सकते हैं।

      कलेक्टर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें न केवल बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सीखने की रुचि भी बढ़ाती हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप अवसर मिले, ताकि वह अपने भीतर छिपी प्रतिभा को निखार सके। इसके साथ ही बच्चों को इन गतिविधियों के करने का उद्देश्य भी बताए ताकि वे खेल-खेल में चीजों को आसानी से समझ और सीख सकें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों को स्नेहस्वरूप चॉकलेट और उपहार भी दिए।

      उन्होंने यहाँ संचालित की जा रही आईसीटी लैब में उपलब्ध उपकरणों, कम्प्यूटर प्रणाली और डिजिटल शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे बच्चों को डिजिटल माध्यमों के उपयोग के प्रति प्रेरित करें ताकि वे आधुनिक शिक्षा पद्धतियों से जुड़ सकें। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को लैब के नियमित उपयोग और रखरखाव के निर्देश भी दिए।

 

Related posts

जनसुनवाई में पहुंचे 110 आवेदक, सीईओ जिला पंचायत ने दिए निराकरण के निर्देश

Reva India News

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह का स्वागत किया गया

Reva India News

दूरभाष पर बताए पानी से संबंधी समस्या

Reva India News

Leave a Comment