मण्डला 1 अप्रैल 2024
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कर्मियों को पुरुष्कृत किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदाय किए गए हैं। संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने मतदान केन्द्र के क्षेत्र में निवासरत मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाकर उन्हें जागरूक किया। समय पर उन्हें मतदाता परिचय पत्र तथा मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई। जागरूकता के इसी अति विशेष कार्यों के लिए मंडला जिले के जिन बीएलओ को सम्मानित किया गया है बिछिया विधानसभा से नरेनीजर के बीएलओ हितेन्द्र पटेल, मुहाड़ के बीएलओ लखन साहू एवं ककैया के बीएलओ आशाराम साहू, निवास विधानसभा से साल्हेपानी के बीएलओ अमिता चौरसिया, गिठार के बीएलओ येवनराम साहू, हिरनाछापर माल के बीएलओ राधा बाई तथा मण्डला विधानसभा से सेमरखापा के बीएलओ सीतादेवी सिंगौर, रामबाग के बीएलओ अनुराधा कछवाहा, भैंसवाही के बीएलओ अनिल कुमार डिहारे शामिल हैं।
