मंडला, 1 नवम्बर 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी) में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति बाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सहायक संचालक श्रीमती लीना चौधरी एवं वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। साथ ही रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सशक्तिकरण हब के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली विभिन्न सेवाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति बाजपेयी ने सफाई मित्रों का तिलक लगाकर सम्मान किया। उन्हें स्वच्छता किट, मास्क और हैंड ग्लव्स वितरित किए गए। साथ ही दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक श्रीमती लीना चौधरी, प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पीएलवी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, केंद्र का स्टाफ एवं नगरपालिका के सफाई मित्र उपस्थित रहे।

