Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़

चंकी पांडे को चांटा जड़ दिया।

चंकी पांडे को चांटा जड़ दिया। अनिल कपूर को धमकाया। और जब करियर चौपट हो गया तो शादी करके संभाल लिया घर। 80 के दशक के मध्य व 90 के दशक में भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। इनकी छोटी बहन भी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं। अगर तस्वीर देखकर कोई इन्हें नहीं पहचान सका है तो चलिए इनका नाम बता देता हूं। ये हैं फराह नाज़, जो अपने गुस्से के लिए इंडस्ट्री में कुख्यात थी।
फराह ने कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। फासले, पाले खान, नसीब अपना अपना, मरते दम तक, ईमानदार, दिलजला, यतीम व और भी कई। एक वक्त ऐसा था जब ये भी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेसेज़ में शुमार होने लगी थी। लेकिन साथ ही अपने गुस्से के लिए भी ये मशहूर होने लगी। अक्सर साथ काम करने वाले कलाकारों संग इनकी लड़ाईयों की खबरें खूब आती थी। और साल 1989 में आई फिल्म ‘कसम वर्दी की’ में तो इन्होंने चंकी पांडे को थप्पड़ ही जड़ दिया।
दरअसल, शूटिंग के दौरान चंकी पांडे ने फराह के साथ कुछ ऐसा मज़ाक कर दिया जो उन्हें ज़रा भी पसंद नहीं आया। वो अपना आपा खो बैठी। उन्होंने आव देखा ना ताव और चंकी पांडे को एक झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया। कहा जाता है कि चंकी पांडे फराह को भद्दे इशारे कर रहे थे। और बार-बार कह रहे थे,”आई एम द मैन।” फराह इसी बात पर भड़क गई थी। इस घटना के बाद इंडस्ट्री में खूब कंट्रोवर्सी हुई थी। फराह और चंकी के बीच दुश्मनी हो गई। फराह ने एक मैगज़ीन में इंटरव्यू के दौरान चंकी को जान से मारने की धमकी तक दे दी थी।
ऐसे ही एक दफा फराह नाज़ अनिल कपूर से भिड़ गई थी। फराह को जब पता कि अनिल कपूर रखवाला फिल्म से उन्हें हटवाना चाहते हैं। और उनकी जगह माधुरी दीक्षित को कास्ट कराना चाहते हैं तो उन्हें अनिल कपूर पर गुस्सा आ गया। उस वक्त की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फराह ने सबके सामने अनिल कपूर को पीटने की धमकी दे डाली थी। इतना ही नहीं, उन्होंने माधुरी तक को धमका दिया था। फिर माधुरी ने खुद ही रखवाला फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
तो इस तरह फराह नाज़ ने अपने गुस्से की वजह से खुद ही अपना करियर तबाह कर लिया। एक वक्त के बाद फराह को फिल्मों में अच्छे रोल्स मिलने बंद हो गए। और उन्हें सपोर्टिंग कैरेक्टर्स निभाने पड़े। फराह के बारे में एक ट्विट में ऋषि कपूर ने एक दफा लिखा था कि अगर फराह को अपने गुस्से पर काबू करना आता तो शायद वो फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक होती। खैर, फराह की छोटी बहन तबू ज़रूर फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त पर खूब छाई थी। जी हां, फराह तबू की बड़ी बहन हैं। आखिरी दफा फराह नाज़ 2005 में रिलीज़ हुई अजय देवगन और शाहिद कपूर की फिल्म शिखर में दिखी थी।
फराह नाज़ ने दो शादियां की हैं। साल 1996 में फराह ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह से शादी की थी। यानि फराह दारा सिंह जी की बहू थी। दोनों का एक बेटा फतेह रंधावा है। साल 2002 में विंदू और फराह का तलाक हो गया था। अगले साल यानि 2003 में फराह ने एक्टर सुमीत सहगल से शादी कर ली थी।

Related posts

पेयजल आपूर्ति की दैनिक मॉनिटरिंग करें – संभागायुक्त श्री सिंह संभागायुक्त ने शासन की योजनाओं एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर दिए आवश्यक निर्देश जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता रखते हुए पूर्ण करें-संभागायुक्त श्री सिंह

Reva India News

Ahead of Baaghi 3, deconstructing Shraddha Kapoor’s career graph

Admin

कलेक्टर ने दिलाई सुशासन की शपथ

Reva India News

Leave a Comment