Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

24 को इन विकासखण्डों में लगेंगे शिविर “BAIGA”  डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत मिलेगा पात्र को लाभ  

मण्डला 21 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार “BAIGA” डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 फरवरी को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनिया पटपरा में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटो में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजो में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोडी में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमगांव में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुर बिसौरा में, विकासखण्ड नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरिया में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत झुरगीपौंड़ी में विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा।

Related posts

ग्राम कोहका में मिला वन्यप्राणी भालू का शव चार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए गए

Reva India News

नैनपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल विवाह मुक्त अभियान

Reva India News

जिला नियुक्ति समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment