Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राहकों ने सराहा मुस्कान ज्वेलर्स की वैरायटी .21 अप्रैल को हुआ शुभारंभ

                                                      मण्डला। रविवार को मुस्कान ज्वेलर्स का शुभारंभ भव्यता से किया गया। पड़ाव मार्ग जयहिन्द दूध डेयरी के पीछे खुले इस शोरूम में प्रात: 11 बजे से ही ग्राहकों का आना जाना लगा रहा। ग्राहकों ने सोना चांदी और डायमंड के आभूषणों की खरीदी की और वैरायटी को लेकर संचालक की सराहना की। इस शोरूम में सोना चांदी और डायमंड के आधुनिक आभूषणों की लंबी श्रृंखला देखने को मिली।

यहां पर कलात्मक ज्वेलरी के साथ डायमंड की सभी वैरायटीयां उपलब्ध है। संचालक गोपाल फागवानी एवं काजल फागवानी ने बताया कि सोने और ज्वेलरी की शुद्धता को लेकर इस शोरूम को खोला गया है। यहां पर ग्राहकों को सभी तरह के जेवर उपलब्ध रहेंगे। सभी जेवर पर शुद्धता की गारंटी के साथ मानक स्तर देखने को मिलेगा। जहां पर सोने से बनी ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग भी मिलेगी। बता दें कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें हॉलमार्क सरकारी गारंटी है हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड करती है। जो हीरा हल्के रंग की नीलिमा लिए श्वेत वर्ण का या नीली या लाल किरण नि:सारित करते हुए सफेद वर्ण का हो या काले बिन्दुओं से मुक्त हो, वह उत्कृष्ट होता है। साथ ही इसमें चिकनापन, सुंदर चमक, अंधेरे में जुगनू की तरह चमकने वाला, सुंदर कठोर व अच्छे वर्णयुक्त हो वह श्रेष्ठ हीरा है। हीरा सबसे अधिक कठोर होता है जिससे किसी भी वस्तु से हीरे पर रगड़ या खरोंच का निशान या रगडऩे का भी निशान नहीं पड़ता।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 28 जून 2023

Reva India News

हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ग्राम पंचायत अहमदपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन प्रारंभ हुआ

Reva India News

Leave a Comment