Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अधिकारी बनें एक दिन के शिक्षक स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियां

मंडला 20 जून 2024

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार प्रदेश में 18 से 20 जून तक समस्त स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मंडला जिले के सभी जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं से संपर्क स्थापित करते हुए एक कालखंड में अध्यापन कराने का निर्देश दिया था।

इसी तारतम्य में गुरूवार 20 जून को पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा उत्कृष्ट क्रं. 2, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह वरिष्ठ मूल शाला, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण क्षमा सराफ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ाव में आयोजित प्रवेश उत्सव में सम्मिलित हुए। अधिकारियों ने एक दिन के लिए शिक्षक का दायित्व निभाते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन स्कूल आने एवं अध्ययन के साथ-साथ पाठ्येत्तर गतिविधियों की भी सहभागिता करने के लिए समझाईश दी।

Related posts

कृषि उपज मण्डी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के उल्लंघन पर जुर्माने की कार्यवाही

Reva India News

मॉ रेवा कावड़ समिति ने निकाली यात्रा

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत बाल विवाह रोकथाम के लिए कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment