Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

  पिंडरई में कृषि भूमि पर बनाए गए रास्ते और अवैध प्लाटिंग लेआउट को जेसीबी से हटवाया गया। तुईयापानी और चिरईडोंगरी में प्रकरण दर्ज कर अवैध कॉलोनी घोषित कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में नैनपुर अनुविभाग में अवैध कॉलोनाइज़रों के विरुद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। ग्राम पिंडरई में खसरा क्रमांक 311/1 कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग, बिना अनुमति लेआउट निर्माण और अनधिकृत रास्तों को जेसीबी से से ध्वस्त करवाया गया।

 

          राजस्व निरीक्षक मंडल पिंडरई के ग्राम पिंडरई स्थित खसरा क्रमांक 311/1 में बिना कॉलोनाइज़र रजिस्ट्रेशन, टीएनसीपी अनुमोदन और स्वीकृत नक्शे के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। जांच में पाया गया कि कृषि भूमि पर अवैध लेआउट डालकर सड़कें बनाई गई थीं और अस्थाई झोपड़ी खड़ी कर विज्ञापन लगाकर प्लॉट बेचने की तैयारी चल रही थी। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए भूमिस्वामी को निर्देशित कर जेसीबी से अवैध लेआउट हटवाया गया।

Related posts

नवतपा के दौरान बरतें विशेष सावधानी

Reva India News

संवेदन शील मंडला कलेक्टर ने क्लस्टर शिविर में दिखाये अपने तेवर ✍🏼✍🏼✍🏼✍🏼

Reva India News

*जिला मंडला द्वारा अवैध मदिरा विक्रय/संग्रहण परिवंहन,निर्माण के विरुद्ध की गयी कार्यवाही*

Reva India News

Leave a Comment