Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने बेस प्लान्टर विधि से मक्का बुआई का अवलोकन किया

मंडला 28 जून 2024

मक्का मंडला जिले की प्रमुख फसल है। जिले में कृषि विभाग के अमले के द्वारा किसानों को बेस प्लान्टर विधि से मक्का की बुआई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम नेवसा निवासी जागेश्वर राजपूत अपने खेत में मक्का की बुआई कर रहा है जिससे वह मक्का उत्पादन कर सफल किसान बन सके। गुरूवार को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ग्राम नेवसा पहुंचकर मक्का बुआई का निरीक्षण किया। उन्होंने किसान जागेश्वर राजपूत को उच्च किस्म के मक्के के बीज की बुआई करने के निर्देश दिए। जिससे मक्के की फसल का उत्पादन बढ़ सके। उन्होंने बताया कि शासन मक्का फसल का समर्थन मूल्य देती है। बाजार में भी मक्का की बहुत मांग है, किसान मक्के को बाजार में बेचकर भी मुनाफा कमा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को व्यापारिक फसल की पैदावार करने के निर्देश दिए, जिसके तहत किसान अपने खेतों की पड़त भूमि में फलदार पौधे को लगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मक्का बुआई पद्धति से आसपास के किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिससे गांव के किसान भी मक्का की बुआई कर मुनाफा कमा सके। उन्होंने किसानों से चक्रीय क्रम में फसल बदलकर खेती करने की बात कही, जिससे खेतों में भूमि का उपजाऊपन बना रहे। उन्होंने किसानों को सब्जी का उत्पादन करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को बाजार में बिक रही सब्जी के दामों का लाभ मिल सके। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने इसी प्रकार की ग्राम डोंगरा में जाकर बसंत कुमार के खेत में एसआरआई विधि से धान रोपाई का अवलोकन किया।

Related posts

अपर कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण को हटाया

Reva India News

हमें शस्त्रों के माध्यम से हमारे भीतर शौर्य लाना है – अतुल जेसवानी दशहरा पर हिंदू सेवा परिषद् ने किया शस्त्रपूजन  सदस्यों को दिलाया गया कोरोना वैक्सीनेशन के लिये संकल्प 

Reva India News

पंचायत उपचुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन हुआ

Reva India News

Leave a Comment