Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चयन परीक्षा के लिए आवेदन 20 मार्च तक

मण्डला 19 मार्च 2022

जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखण्डों में स्थित मॉडल स्कूल तथा सीएम राइज योजना अन्तर्गत चयनित मॉडल स्कूलों के लिए कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्बे द्वारा जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे कक्षा आठवीं में अध्ययनरत अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को आवेदन करने के लिये प्रोत्साहित किया जाना सुनिश्चित करें। चयन परीक्षा का आयोजन जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में 3 अप्रैल 2022 को किया जायेगा।

Related posts

संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री तथा उपयंत्रियों का रूका वेतन कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

Reva India News

जिला चिकित्सालय में 1 एवं 9 ब्लॉकों में फीवर क्लीनिक संचालित  

Reva India News

कहीं आँगन, बरामदे तो कहीं बिस्तर में बने मतदान केन्द्र 468 मतदाताओं ने घर में ही किया अपने मताधिकार का उपयोग

Reva India News

Leave a Comment