Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

यात्री बसों की जाँच: 5 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

मंडला 5 जुलाई 2024

जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे द्वारा मण्डला-डिण्डोरी मार्ग पर यात्री बसों पर चैकिंग अभियान चलाकर बसों में किराया सूची, दिव्यांगों को किराया में छूट संबंधी स्टीकर चस्पा किये गये। साथ ही वाहन चालक एवं परिचालकों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों का किराया, किराया सूची के अनुसार ही लें, अधिक किराया लेने या अन्य शिकायतें प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु सचेत भी किया गया। चैकिंग के दौरान 24 वाहनों की जांच की गई, जिसमें वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओव्हरलोडिंग आदि की जाँच की गई। नियम विरूध पाये जाने पर 5 यात्री बसों पर 6 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।

Related posts

छात्रावास और आश्रमों की समीक्षा बैठक 6 को

Reva India News

मलेरिया निरोधक माह में जागरूकता रथ हुआ रवाना

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत मण्डला जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में

Reva India News

Leave a Comment