Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना, किसान कल्याण योजना तथा गैस रिफिल अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी के खाते में किया अंतरण

मंडला 5 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। उन्होंने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को 1574 करोड़ रूपये की राशि 14वीं किस्त के रूप में अंतरित की। इसी तरह 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को गैस रिफिल अनुदान राशि के रूप में 41 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 81 लाख से अधिक किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 1630 करोड़ रूपये की राशि के साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों को 330 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई।

मंडला में जिला स्तर का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में आयोजित किया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास शालिनी तिवारी तथा संबंधित हितग्राही उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उज्जवला योजना के द्वारा महिलाओं को धुएं वाले चूल्हे से निजात दिलाया जा रहा है। इसी प्रकार किसान सम्मान निधि कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने में मददगार साबित हो रही है।    कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने हितग्राहियों से आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें योजना के तहत प्रदाय की जा रही राशि का बेहतर उपयोग करने की समझाईश दी। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। विकासखंड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि का अंतरण किया

Reva India News

बारिश से पहले ग्रेवल सड़क निर्माण पूरा करें – सीईओ श्री कूमट

Reva India News

कोविड संक्रमण से बचने बस आपरेटर्स को दी समझाईश

Reva India News

Leave a Comment