Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसंख्या स्थिरता माह का शुभांरभ

मंडला 11 जुलाई 2024

11 जुलाई 2024 विश्व जनसंख्या स्थिरता माह का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति नगर मण्डला में किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान, ग्रुप बैठक एवं पोस्टर, पम्पलेट्स वितरण कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. मरकाम ने जनसंख्या स्थिरता माह का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विकसित भारत में जनसंख्या का स्थिरीयकरण आवश्यक है। इस हेतु भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष जनसंख्या स्थिरता माह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इस हेतु परिवार नियोजन के दो साधन हैं, स्थाई एवं अस्थाई। इन साधनों से हम जनसंख्या बढ़ोत्तरी को रोक सकते हैं। अस्थाई साधनों में महिला के पिल्स खाने वाली गोलियां, आई.यू.सी.डी., पी.पी.आई.यू.सी.डी एवं सेफ पीरियड एवं पुरूषों के लिए कन्डोम के उपयोग का महत्व बताया। इसके लिये सेवा कैलेण्डर नसबंदी शिविर करके सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर स्थाई सेवाएं दी जायेंगी। कार्यक्रम में पार्षद आशा मर्सकोले, मेडिकल ऑफीसर डॉ. श्रेया जैन, डिप्टी मीडिया सुलोचना रजक, एच.ई. सपना साहू, सुपरवाइजर एच.डी. मोंगरे, नर्सिंग ऑफीसर इंद्रा रावत, एमआईएस डाटा असिसटेंस मुकेश कार्तिकेय, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 मार्च 2023

Reva India News

मवई में आयोजित किए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर वातावरण बनाएं, आमजन का विश्वास अर्जित करें – डॉ. सिडाना जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment