Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हरदौल लाला मंदिर से निकली प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा जमकर नाचे रामभक्त

                                                     मण्डला। रविवार को राम नवमीं के अवसर पर भव्य शोभायात्रा हरदौल लाला मंदिर बड़ चौराहा से निकाली गई। यहां पर राम दरबार का भव्य पूजन अर्चन करते हुए महाआरती की गई। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों ने लाला हरदौल मंदिर से जैसे ही अपने कदम बढ़ाए। डीजे पर शुरु हुई भगवान राम की धुन ने मानो पूरा माहौल राममय हो गया। जय-जय श्रीराम के नारों से बड़ चौराहा और कमानिया गेट तक का वातावरण गूंज उठा। मंदिर के सामने श्रीराम दरबार नवरात्रि की प्रथम तिथि को स्थापित किया गया था। शोभायात्रा सबसे पहले कमानिया गेट स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां पर बुधवारी स्थित रामदरबार से निकाली गई शोभायात्रा भी शामिल हो गई। यहां पुरोहितों ने माता की पूजा अर्चना की। जमकर आतिशबाजी हुई और जय श्रीराम के नारों के साथ शोभायात्रा शहर भ्रमण के लिए रवाना हुई। भगवान श्रीराम की यात्रा में सैकड़ों नौजवानों की टोली शामिल रही। सभी साउंड बॉक्स में गूंजते भक्ति गीत धुन पर मदमस्त होकर नाचते नजर आए। कमानिया गेट से होती हुई शोभायात्रा कचहरी मोहल्ला, सिंहवाहिनी वार्ड, बुधवारी, रंगरेज घाट स्वामी सीताराम वार्ड, पड़ाव होते हुए चिलमन चौंक से बड़ चौराहा पहुंची। यहां पूजन और आरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ। इस भव्य शोभायात्रा में कांग्रेसी-भाजपाई राजनीतिक परिवेश से अलग हटकर सिर्फ  आम जनता की तरह शामिल हुए। शामिल सैकड़ों युवाओं को अनुशासन में बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल रहे। राम दरबार के साथ रथों में झांकियां सजाकर ले जाई गईं। संजीव झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। समाजसेवियों ने शोभायात्रा के स्वागत में नगर के प्रमुख स्थानों पर स्टॉल लगाए और शोभायात्रा का स्वागत किया। सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज कछवाहा ने बताया कि वर्षो से चली आ रही परम्परा का निर्वाह किया जा रहा है। नौ दिन भगवान राम की विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया और रामनवमीं के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिले की सुख शांति अमन भाईचारा के साथ भगवान श्रीराम के बताए मार्ग में चलने की प्रेरणा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा है। वही इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि पूरे नगर को भगवा मय किया गया और आकर्षक साज सज्जा की गई है। ताकि धर्म के प्रति युवाओं  की आस्था बनीं रहे और सनातन धर्म की परम्परा निरंतर चलती रहे। वहीं कार्यक्रम पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दिन ही भगवान राम का जन्म होना माना जाता है। इसीलिए इस दिन को भक्तगण रामनवमी के रूप में अनादिकाल से मनाते चले आ रहे हैं। भगवान राम के मंदिरों में रामनवमीं के अवसर पर दिन भर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रीराम जी को पालने बना कर उन्हें झूला झुलाया गया एवं मंदिरों को फूलों से सजाया गया। वाहन रैली का जनप्रतिनिधि व समाज सेवियों के द्वारा जगह-जगह स्वागत भी किया गया।

Related posts

मंडला पुलिस का 15 दिवसीय यातायात एवं वाहन चेकिंग अभियान

Reva India News

मंडला में 1 अप्रैल को ड्रोन व फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध

Reva India News

महिलाओं की औद्योगिक गतिविधियों में सफलता उनकी सामर्थ्य का परिचायक हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य शासन महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 850 एमएसएमई इकाइयों को 275 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण बहनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं भाईयों के लिए सदैव फलदायी रही मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महिला उद्यमियों ने बांधी राखी 99 इकाइयों का लोकार्पण और 12 इकाइयों का किया वर्चुअली भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

Reva India News

Leave a Comment