Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई ने किया सोडियम हाइपोक्लोराइट का किया वितरण

मंडला 30 जुलाई 2024

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा ग्रामीण अंचलों में सोडियम हाइपोक्लोराइट की दवाईयों का वितरण तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीचिंग पॉउडर का छिडकाव किया जा रहा है। सभी हैंडपंप, कुआं, ट्यूब वेल में क्लोरिनेशन का कार्य पूर्ण किया गया। कार्यपालन यंत्री मनोज भास्कर ने बताया कि पाईप लाईन का लीकेज एवं वॉल चेम्बर का लीकेज व पेयजल स्त्रोतों के आसपास किसी प्रकार गंदगी या साफ सफाई का कार्य को लेकर निर्देशित किया गया है। अनेक ग्रामों में सोडियम हाइपोक्लोराइट की दवाईयों का वितरण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लीचिंग पॉउडर का छिडक़ांव किया गया। बिछिया के अंजनिया, भावामाल, भोमा, मोहगांव के गिठार, खेहरीमाल, गुनवानी, मलवाथर, कुम्हर्रा, बोढ़ासिल्ली, मवई के लालपुर, इंद्री, मुर्कुटा, मारगांव, परसेल, नंदराम, बदवार, घुघरी के राम्हेपुर, छेवलाटोला, खुडिय़ा, झिगरा घाटा,  मंडला के बड़ी खैरी, सिलगी, पौड़ीमाल, झालपानी, ग्वारी, गौंझीमाल, नारायणगंज के अमदरा, टिकरिया, बनार, कापा, निवास के मंझगांव झुरकी, हाथीतारा, खेरानी, डाला, बीजादांडी समनापुर, लालपुर, कटंगी, खापामाल, पोनियामाल सहित अन्य ग्रामों में क्लोरिनेशन का कार्य पीएचई विभाग के द्वारा लगातार किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि इस वर्ष 20 से 25 प्रतिशत बारिश अत्याधिक हुई है जिसके चलते बारिश अत्याधिक होने के कारण जो पेयजल स्त्रोतों की जॉच नितांत आवश्यक है। पीएचई विभाग में पानी का सेम्पल भेजकर जॉच कराई जा सकती है। उन्होने बताया कि किसी भी प्रकार का कोई कचरा या कोई नाले का पानी या किसी खेत का पानी, यदि किसी प्रकार का अन्य पदार्थ उसमें मिक्स होते हुए नजर आ रहा है तो उसको भी रोका जाना आवश्यक है।

Related posts

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 29 को

Reva India News

विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचायें परिषद् के कार्यकर्ता

Reva India News

शून्य बजट प्राकृतिक कृषि पद्धति पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Reva India News

Leave a Comment