Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जलजनित बीमारियों से बचने पालकों के समझाईश देंगे स्कूली बच्चे

मंडला 30 जुलाई 2024

बारिश के दिनों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिये पालकों को उनके बच्चों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में मण्डला विकासखण्ड के बीआरसी, बीएसी तथा जनशिक्षकों द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके माध्यम से प्रत्येक शालाओं में साफ-सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिये जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर शाला प्रमुखों की बैठक आयोजित कर उन्हें विस्तृत निर्देश प्रदान किये गये है।

जानकारी के अनुसार शालाओं के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष फोकस किया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन के पूर्व शिक्षकों द्वारा समक्ष में सभी बच्चों के हाथ साबुन से धुलाएं जा रहे हैं। नियमित नाखून की जॉच की जा रही है। पीएचई तथा पंचायतों के सहयोग से शालाओं में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। छात्र छात्राओं को जलजनित बीमारियों से बचने हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से समझाईश दी जा रही है। विद्यालय में होने वाली प्रार्थना के दौरान बच्चों को बताया जा रहा है कि पानी को उबाल कर पियें, किसी भी प्रकार की भाजी न खाएं। घर तथा आसपास सफाई रखें। कूलर, गमले, टायर, मटके आदि में एकत्र पानी को हटा दें। घर के आसपास यदि किसी गढ्ढे में पानी एकत्र है तो उसे तत्काल मिट्टी से भर दें। बच्चों से आग्रह किया जा रहा है कि स्कूल में बताई गई बातों को अपने घर एवं पास पड़ोस के लोगों से भी साझा करें। यदि परिवार या पड़ोस में कोई बीमार होता है तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र, कंट्रोल रूम, सरपंच, सचिव, कोटवार, रोजगार सहायक या शाला शिक्षक को दें।

Related posts

17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मंडला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में होगा  

Reva India News

बिछिया के 25 कुओं में किया क्लोरीनेशन मरीजों की पहचान कर वितरित की दवाईयां

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment